फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बरदहा नदी पर पुल स्वीकृत, क्षेत्र में खुशी

Tue, 13 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बरदहा नदी पर चमरौहा दीर्घ सेतु के निर्माण को शासन से मंजूरी मिलने पर मानिकपुर क्षेत्र में खुशी है। स्थानीय लोगों ने विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी का आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वह लगातार विधानसभा में पुल की मांग उठा रहे थे और मुख्यमंत्री से मिलकर भी आग्रह किया था। पुल स्वीकृत होने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद कुछ लोग श्रेय लेने लगे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई छोटे पुल भी स्वीकृत कराए हैं, जिनका निर्माण चल रहा है, जिससे जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद द्विवेदी, राजेश त्रिपाठी, रमेश तिवारी आदि ने खुशी का इजहार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें