फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से अनबन पर पीया जहरीला पदार्थ प्रेमी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिक पुर (चित्रकूट)। प्रेमिका से अनबन होने पर कस्बे के सर्वोदय नगर में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने रविवार को जहर पी लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक फर्रुखाबाद शहर के 188 सेक्टर का रहने वाला है। वह नोएडा में मानिकपुर की रहने वाली युवती के साथ काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मानिकपुर क्षेत्र के रूरल सरहट गांव की एक युवती नोएडा में काम करती थी। जो लॉकडाउन के पहले 16 मार्च को अपने घर आ गई। प्रेम प्रसंग के चलते फर्रुखाबाद शहर सेक्टर 188 निवासी आयुष तिवारी पुत्र राकेश तिवारी 22 मार्च को युवती के घर आ गया। दोनों कस्बे के पेट्रोल पंप के पास स्थित सर्वोदय नगर में एक किराया के मकान में रहने लगे।
रविवार को दोनाें के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिससे आयुष तिवारी ने जहर पी लिया। थानाध्यक्ष केके मिश्र ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। किसी बात के अनबन होने पर युवक ने जहर पी लिया। मृतक के घर वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें