चित्रकूट में बहिलपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक चित्रसेन सिंह ने टीम के साथ लगभग दो वर्ष से गुमशुदा बालक राकेश पुत्र स्व. अर्जुन निवासी ग्राम बसही थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर को सकुशल परिजनों को दिया। ग्राम लखनपुर से सूचना मिलनेे पर प्रभारी निरीक्षक मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक को अपने साथ थाने पर लाए।
थाना लालगंज के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर प्रभारी निरीक्षक तथा उनकी टीम ने बालक को परिजनों को सौंपा। बताया कि बालक राकेश मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो लगभग दो वर्ष पूर्व घर से कहीं चला गया था। इसके लिए थाना लालगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। संवाद