फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी: इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की दोनों विधानसभाओं के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुधवार को सीतापुर कस्बे में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन की सबसे छोटी इकाई बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सदर विधानसभा सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत पटेल ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बताया। पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बूथ जीता तो चुनाव जीता नारे के साथ बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया। मानिकपुर विधानसभा सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने में बूथ अध्यक्षों की बड़ी जिम्मेदारी बताई। संयोजक आनंद शुक्ला ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल ने बूथ अध्यक्षों से सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें