फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्रा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के दबाव में अमेरिका और यूरोपीय संघों से समझौता कर रही है। इससे भारतीय किसान प्रभावित होंगे। मिश्रा ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के देश भारत में अपने कृषि उत्पाद बेचना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि विदेशी कृषि उत्पाद भारत आने से स्थानीय किसानों की फसल, फल और दूध नहीं बिक पाएगा। उन्होंने किसानों से इस समझौते का विरोध करने का आह्वान किया। मंत्री राजाराम ने भी आशंका जताई कि इससे भारत के फलों सहित अन्य सामग्री के दाम गिर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें