फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांबे मेल का इंजन फेल, तीन घंटे तक परेशान रहे यात्री

Tue, 11 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
train
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। मंगलवार की दोपहर को मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर बांबे मेल का इंजन फेल हो गया। उमस भरी गर्मी व घटनास्थल के आसपास पानी का इंतजाम न होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लगभग तीन घंटे बाद नैनी से दूसरा इंजन आकर ट्रेन में लगाया गया तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी।
विज्ञापन


इस दौरान अप लाइन की कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई।
      सुपरफास्ट बांबे मेल का इंजन फेल हो जाने से जंक्शन में ट्रेन तीन घंटे बिलंब से आई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को हावड़ा से मुंबई तक जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन लोहगरा-शंकरगढ़ के बीच दोपहर एक बजकर बीस मिनट आगे की ओर निकली तो अचानक रास्ते में इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से रुक गई।

चालक व गार्ड ने इसकी जानकारी स्टेशन के अधिकारियों को दी। रेलवे के अधिकारियों ने नैनी से दूसरा इंजन भिजवाया। इसके बाद तीन बजकर दस मिनट पर ट्रेन आगे रवाना हो सकी। इसी बीच लगभग तीन घंटे तक मेन लाइन से अप गाड़ियों का आवागमन ठप रहा। ट्रेन पर सवार यात्री पानी न मिलने व गर्मी से परेशान रहे लेकिन रेल विभाग का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यात्रियों को पानी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


इस मामले में स्टेशन प्रबंधक जवाहर लाल का कहना है कि ट्रेन तीन घंटे विलंब से जंक्शन पर आई है। इंजन फेल होने की सूचना दी गई थी जिससे कई और ट्रेनें स्टेशन पर खड़ी रहीं। नैनी से दूसरा इंजन मंगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें