फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन व चौकीदार को पीटा, ढाई लाख लूटे

Sun, 19 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-13- परिचय- लूट के दौरान वारदात को अंजाम देता बदमाश। सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बरगढ़ मोड़ स्थित जय परानु बाबा पेट्रोल पंप पर शनिवार तड़के बोलेरो सवार चार अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारियों की पिटाई की और धावा बोल कर करीब ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से लुटेरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


पंप के चौकीदार मनोज कुमार ने बताया कि रात करीब दो बजे बोलेरो से चार बदमाश आए और सेल्समैन रंजीत कुमार और एक अन्य कर्मचारी से रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके सिर पर वार कर दिया, बीच बचाव करने आए सेल्समैन को पीटा। जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने पंप कार्यालय का ताला तोड़ा और अंदर रखी ढाई लाख रुपये की नकदी समेटी। सभी बदमाश बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी शिवआसरे पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि जिले के अलावा कौशांबी जिले के लगभग सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर आई है लेकिन साफ कम है। कई जगह छापेमारी की गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, थाना की दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें