फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ई-रिक्शा को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ई-रिक्शा को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा निवासी ई-रिक्शा चालक रमेश (30) बोड़ी पोखरी चौराहे से यात्रियों को बैठाकर कौबरा गांव जा रहा था। गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक भाग गया। ई-रिक्शा में बैठे कौबरा निवासी करुणा शंकर (50), कंचन (30) व बद्री प्रसाद (45) व चालक रमेश घायल हो गए। सभी को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, कर्वी कोतवाली अंतर्गत रेहुंटिया निवासी माया (25) गुरुवार की शाम सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा पथरामानी पहाड़ी निवासी दिनेश (30) पहाड़ी कस्बे से गांव जा रहा था। तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें