फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ई रिक्शा को मारी टक्कर दादी नाती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप। थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांगा मोड़ के पास अनियंत्रित बोलेरो ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा सवार दादी-नाती घायल हो गईं।
विज्ञापन

मुकुंदपुर गांव निवासी सुईयादेवी नाती नीलू पुत्री नरेंद्र के साथ ई-रिक्शा से शनिवार को मुख्यालय आ रहीं थीं। हाईवे पर भांगा नाला मोड़ के पास सामने से तेज गति से आई बोलेरो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गुडडू समेत सुईयादेवी व उनकी नाती घायल हो गईं। पुलिस ने तीनों को शिवरामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दादी नाती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें