फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सखौहा जंगल के पास मिला मादा तेंदुआ का शव

Tue, 06 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर टाइगर रिजर्व से सटे मध्यप्रदेश इलाके में वन क्षेत्र सखौहा जंगल के पास मादा तेंदुआ का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया इसे विभागीय अधिकारी प्राकृतिक मौत बता रहे हैं जबकि ग्रामीण इसके शिकार होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को मादा तेंदुआ का शव मिलने की जानकारी मिली। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सोमवार को उसका अंतिम संस्कार भी जंगल में करा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा इसका शिकार किया गया है। एक दिन यदि किसी की नजर नहीं जाती तो शिकारी तेंदुआ की खाल आदि ले जाते।
वन विभाग के मझगवां क्षेत्र के रेंजर विपिन कुमार ने बताया कि कि इस मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। अभी तक यह शिकार का मामला नहीं लग रहा है। उधर सतना मप्र मझगवां के एसडीओ लाल सुधाकर ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर तेंदुआ की मौत प्राकृतिक है। पहले जंगल में जानवरों से आपसी संघर्ष हुआ होगा इसमें यह तेंदुआ कई जगह से घायल था। यह घाव उसके भरे नहीं थे। उसके सिर व पेट के पास कई पुराने घाव थे। जो किसी शिकार के दौरान या करंट के नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें