फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 24.59 करोड़ से चमकेगी बोड़ी पोखरी-सरैंया सड़क

विज्ञापन
फोटो 13 सीकेटीपी 03 भरतकूप से बाल कृष्ण इंटर कॉलेज मार्ग जर्जर। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। जनपद में राजापुर-रैपुरा-मानिकपुर मार्ग के बोड़ी पोखरी से सरैया तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। इस पर 2459 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे 10 गांवों की करीब 50 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। गड्ढों और टूटी सड़क के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को विशेष दिक्कतें आती थीं। लोक निर्माण विभाग ने जर्जर मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। सड़क बनने से सरैंया के अलावा अगरहुड़ा, नया चंद्रा, माराचंद्रा, हनुवा पतेरिया, गढचपा, कौबरा बराछी, लौढि़या और बटखरा जैसे अन्य गांव सीधे जड़ेंगे।
समाजसेवी उमेश चंद्र पांडेय व मनजीत सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-
वर्जन
चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है और मंजूरी मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।- अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-एक, लोनिवि, चित्रकूट।

कॉलेज जाने वाली सड़क जर्जर
चित्रकूट। भरतकूप स्थित श्री बालकृष्ण इंटर कॉलेज तक जाने वाली सड़क हादसे का कारण बन गई है। महज 400 मीटर के इस रास्ते पर कई गड्ढे हैं। ग्राम पंचायत ने सड़क निर्माण से हाथ खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग या अन्य किसी विभाग से बनवाई जा सकती है।
सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसी रास्ते से पत्थर लदे ओवरलोड ट्रक और स्कूली बसें भी गुजरती हैं। गोंडा निवासी विपुल शुक्ला ने 31 जुलाई 2026 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राहुल सिंह ने कहा कि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण केवल लोक निर्माण विभाग ही कर सकता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राहुल सिंह चंदेल ने बताया कि स्कूल ने कई बार अपने खर्चे पर गड्ढे भरवाए, लेकिन भारी वाहनों के कारण हर मरम्मत बेकार हो गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सीधे मांग की है। उन्होंने जल्द नई सीसी रोड बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन

फोटो 13 सीकेटीपी 03 भरतकूप से बाल कृष्ण इंटर कॉलेज मार्ग जर्जर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें