फोटो 28 सीकेटीपी-16- परिचय- भोला निषाद- फाइल फोटो -परिजन
चित्रकूट। ईंटा मंडी के पास संदिग्ध हालात में हाईवे किनारे शुक्रवार की सुबह मजदूर का लहूलुहान शव मिला।जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच कराने की बात कही है।
ब्यूर गांव के छोटा निषाद ने बताया कि उसका भाई भोला निषाद (45) शोभा सिंह के पुरवा में किराए के मकान में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी, वह मजदूरी कर भरण पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह उसे काम पर जाना था। इसलिए वह तड़के तीन बजे सवेरे चाय पीने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर दुकान जा रहा था। परिजन सड़क किनारे घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पांच भाईयों में भोला तीसरे नंबर का था। भाई ने बताया कि गांव के एक परिवार से छह माह पूर्व विवाद हुआ था। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना लगती है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
-
हादसे में बुजुर्ग की मौत
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी के सपहा गांव के छोटेलाल रैदास (60) की बृहस्पितवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके भतीजे संतोष ने बताया कि वह गांव में एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे पहुंचने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। (संवाद)
-
खेत में गिरकर बुजुर्ग की मौत
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐचवारा गांव निवासी नत्थू (70) खेत में अचानक गिर गए। जानकारी होते ही परिजन उन्हें लेकर मानिकपुर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे रामलाल ने बताया कि खेत में वह बेहोशी अवस्था में मिले थे। मौत के कारण की जानकारी नहीं है। (संवाद)
फोटो 28 सीकेटीपी-16- परिचय- भोला निषाद- फाइल फोटो -परिजन