कश्मीर में सेना के 18 जवानों को शहीद होने से जिले के युवाओं में खासा आक्रोश है। भारत उदय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। वही शिवरामपुर कस्बे में भाजपा युवा नेता घनश्याम पटेल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। मऊ कस्बे और भरतघाट के पास भी युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
गुरुवार को भारत उदय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को लेकर जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। फिर शहर के चक रेही चौराहे पर पहुंचकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस दौरान आशीष रघुवंशी, दुर्गेश सिंह, लवकुश, महेंद्र मुनेश, सुनील त्रिपाठी, सत्यनारायण, कमलेश पटेल, शिब्बू, किशन भोलू, राहुल आदि मौजूद रहे। वहीं शिवरामपुर कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिर स्टेशन रोड में सभा हुई। जिसमें समाजसेवी फूलचंद्र जायसवाल, गरूण रैकवार, प्रशांत शिवहरे, देवीदयाल, लवकुश पटेल, सज्जन गौतम, संतोष कुमार यादव, राकेश यादव, बलराम सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
मऊ कस्बे में स्वाभिमान मंच के संयोजक अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में युवकोें ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान की नापाक हरकतों की निंदा की। इसके बाद कस्बे में पाक का ध्वज फूंका। इस दौरान अनूप द्विवेदी, दीपक तिवारी, अभिलाष, दिनेश, पीयूष शुक्ला, विष्णु त्रिपाठी, मोहित बाजपेई, राहुल, उमाशंकर, जयभारत व सूर्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। उधर धर्मनगरी के भरतघाट पर विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महंत रामनिहोरे दास, बजरंग दल संयोजक राजू त्रिपाठी, शुभम राय त्रिपाठी, दुर्गेश,विकास, रामस्वरूप, लाला, रमेश व अजय आदि मौजूद रहे।