फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस पर नियंत्रण की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित उपनिबंधन कार्यालय में तैनात प्रभारी सहायक निबंधक आरसी पांडेय में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। उनका लखनऊ के केजीएमसी में इलाज चल रहा है। इधर जानकारी पर जिला प्रशासन ने ब्लैक फंगस से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। जिला अस्पताल व खोह स्थित कोविड अस्पताल में ऐसे मरीजों के लिये अलग से वार्ड बना लिया गया है। जरूरी दवायें भी मंगा ली गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि प्रभारी सहायक निबंधक की लखनऊ से मिली रिपोर्ट के आधार पर ब्लैक फंगस के कई लक्षण हैं। इसे देखते हुए उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी संपर्क किया गया है। ज्यादातर उनके परिजन लखनऊ में ही हैं। एक माह पूर्व प्रभारी सहायक निबंधक कोरेाना पाजिटिव हुए थे लेकिन वह स्वस्थ हो गये थे। उनका कई दिनों से लखनऊ में ही इलाज चल रहा है। अभी चित्रकूट जिले में कोई ऐसा मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने इस रोग से निपटने के लिए तैयारी की है। कई जगह जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें