फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन

Sun, 31 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को प्रदेश के पूर्व महामंत्री विंध्यवासिनी सिंह ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यालय के रामायण मेला परिसर में समापन सत्र के दौरान पूर्व महामंत्री ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो राष्ट्रवाद की भावना से काम करता है। विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी सफलता मिलेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी पुरूषोत्त्तम पांडेय, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, शिवशंकर सिंह, बद्रीविशाल त्रिपाठी, देव त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, पंकज अग्रवाल, रणवीर सिंह चौहान, लवकुश चतुर्वेदी, रघुनाथ जायसवाल, शिवप्रसाद जायसवाल, राघवेंद्र सिंह, बृजेश पंाडेय, तीरथ तिवारी, रवि त्रिपाठी, नवल किशोर, सीमा निगम, अंजू वर्मा, रिजवाना परवीन आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें