मऊ वार्ड में हुए चुनाव में छह महिला प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया। हालांकि इनमें से किसी को उल्लेखनीय मत हासिल नहीं हुए।
यहां से युवा कृपाशंकर निषाद उर्फ अभिषेक निषाद ने प्रतिद्वंद्वी शिवअवतार को 1227 मतों के अंतर से हराकर जीत का सेहरा अपने सर बांधा।
यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी टॉप टेन की सूची में भी शामिल नहीं है। बीजेपी समर्थित कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले सिंह 11 वें स्थान पर रहे।
मऊ की सामान्य सीट के लिए कुल मतदाता 34255 थे। कुल वोट 20808 पड़े और इनमें से 1506 मत खारिज कर दिए गए। विजयी प्रत्याशी कृपाशंकर निषाद ने वैध मतों का 14.42 फीसदी पाकर अन्य प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया।
निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवअवतार को 9.01 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा। यहां से कुल 32 प्रत्याशी मैदान में थे। विजयी प्रत्याशी के अलावा कोई भी प्रत्याशी प्राप्त मतों के प्रतिशत में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
कृपाशंकर को 2763 और शिवअवतार को 1556 मत मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भोले सिंह को 11वां स्थान मिला।
मतलब यह कि वह कभी भी फाइट में नहीं नजर आए। उनको 2.86 फीसदी मतों से संतोष करना पड़ा।