फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कहा कानून व्यवस्था फेल

Tue, 12 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
धरने में बोलते भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपाइयों ने थाना घेराव अभियान के तहत सोमवार को घेराव तो नहीं किया, लेकिन कोतवाली के सामने धरना देकर प्रदेश सरकार की नीतियों को असफल बताया। कानून व्यवस्था फेल बताकर कोतवाल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


 मुख्यालय में कोतवाली के सामने भाजपाइयों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा पूरे प्रदेश के अपराधियों को सपाइयों का संरक्षण मिला है। जिसके चलते कानून व्यवस्था फेल है। जबरन लोगों की जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। आगामी चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी। चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा प्रदेश सरकार की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। डा. रणवीर सिंह चौहान ने कहा लोग शिकायत करने के लिए थानों में भटकते रहते हैं और पुलिस सुनती नहीं है।

शिवशंकर सिंह ने कहा जिले में विकास के नाम पर योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा। धरने के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देव त्रिपाठी, हेमंत सिंह, रंजना उपाध्याय, सीमा निगम व अंजू वर्मा ने भी कानून व्यवस्था को फेल बताया। इसके बाद भाजपाइयों ने कोतवाल सत्यपाल सिंह को ज्ञापन दिया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, ब्रजेश पांडेय, विकास मिश्रा, रघुनाथ जायसवाल, शिव प्रसाद जायसवाल, राजेश जायसवाल, पंकज अग्रवाल, रवि त्रिपाठी, दिनेश पटेल व ब्रजेंद्र शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें