प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपाइयों ने दूसरे दिन रैपुरा थाना व शिवरामपुर चौकी के सामने धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में भाजपाइयों ने रैपुरा कस्बे में जुलूस निकाला। इसके बाद थाने के सामने धरना दिया। जिसमें जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भू माफियाओं के हौसले बढ़ेे हैं। इसके अलावा शिवरामपुर चौकी के सामने कार्यालय प्रभारी रंजना उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने धरना दिया।
दोनों स्थानों पर धरने के बाद पुलिस प्रभारियों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर अर्जुन शुक्ला, विकास मिश्रा, देव त्रिपाठी, डा. रणवीर सिंह चौहान, सीमा निगम, अंजू वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, लक्ष्मी निषाद, रिजवाना परवीन, पुष्पेंद्र द्विवेदी, बद्री विशाल त्रिपाठी, मुन्ना लाल प्रजापति, भागवत त्रिपाठी, बाबूलाल पटेल, द्रोणाचार्य द्विवेदी, दिनेश तिवारी, तीरथ तिवारी, ब्रजेश पांडेय, रघुनाथ जायसवाल व शिवप्रसाद जायसवाल आदि रहे।