चित्रकूट। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से दो दिन पूर्व मंगलवार को भाजपा नेताओं ने रन फॉर यूनिटी के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने पटेल तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद डाकबंगला सभागार में संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि सरदार पटेल किसानों के सच्चे हितैषी थे। उनका व्यक्तित्व अनोखा था, वह स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। उन्होंने देश की 500 से अधिक रियासतों का विलय कराकर भारत को विशाल राष्ट्र बनाया। लेकिन सरदार पटेल को कांग्रेस और गांधी परिवार ने हमेशा अपमानित करने का काम किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व महामंत्री तीरथ तिवारी, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।