फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से हारी भाजपा प्रशासन के बलबूते जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने भाजपा व संघ पर श्रीराम मंदिर निर्माण के चंदे में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। कहाकि जनता से हारी भाजपा प्रशासन के बलबूते पर जीती है। पूरा देश आज महंगाई व कोरोना से परेशान है और भाजपा के मंत्री व नेता जश्र मनाने में लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष/एमएलसी डा. कश्यप ने मुख्यालय के डाक बगले में पत्रकारों से कहा कि 15 जुलाई को प्रदेश के सभी तहसीलों पर भाजपा के काले कारनामों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया है। प्रशासन से मिलकर जबरन जीत हासिल की है। आगामी विधानसभा के चुनाव में जनता जवाब देगी। । महंगाई चरमसीमा पर है। सरकारी योजनाओं पर मनमानी की जा रही है।
पत्रकारों के सवाल पर कहा कि भाजपा व आरएसएस ने हमारी आस्था के केंद्र भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में चंदे के धन में भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश सरकार की जनसंख्या नीति पर कहा कि भाजपा अपना चुनावी घोषणा पत्र भूल चुकी है और आज की जनता को ही भरपेट भोजन नहीं दिला पा रही है। जातीय आधार पर काम हो रहे हैं। बांदा के कृषि विवि की भर्ती मामला इसका उदाहरण है। किसानों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता आनंद त्रिपाठी, सत्यनारायण पटेल, निर्भय सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें