फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जाम में फंसे भाजपा नेता के बेटे ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। हाईवे पर रविवार रात जाम में फंसे भाजपा नेता के बेटे को पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई तो भाजपा के पूर्व विधायक भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। काफी देर तक थाने में हंगामा भी हुआ। मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने सोमवार को दरोगा और सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि जाम में हुई झड़प सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित चौराहे पर रविवार की देर रात बारात निकलने से जाम लगा था। कस्बे के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि उनका नाबालिग बेटा आदित्य शंकर त्रिपाठी दोस्त के साथ बरात में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। चौराहे पर लगे जाम से हार्न बजाकर निकलने का प्रयास किया तो वहां मौजूद दरोगा हरीशंकर, कांस्टेबिल प्रवीण पांडेय, होमगार्ड रामनरेश और चार अन्य सिपाहियों ने दोनों को रोककर अभद्रता की। विरोध किया तो थाने ले जाकर डंडों से पीटा।
आरोप लगाया कि सिपाही शराब के नशे में थे। मामले की जानकारी होने पर रात लगभग एक बजे भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला समेत लगभग 50 भाजपाई थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आदित्य को छोड़ने की मांग की। जानकारी होते ही सीओ यामीन अहमद व थाना प्रभारी विनोद राय पहुंचे। पूर्व विधायक से पुलिस अधिकारियों की भी तीखी नोकझोंक हुई। पूर्व विधायक ने एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी ने अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी को मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। रात लगभग तीन बजे तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी चलती रही।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इसमें भाजपा नेता का बेटा पुलिसकर्मियों से अभद्रता करता दिख रहा है। एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी मारा है। फिलहाल शिकायत के आधार पर दरोगा हरीशंकर व सिपाही प्रवीण पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें