चित्रकूट। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी ने चित्रकूट जिले के भाजपा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्र्रमण को देखते हुए लोगों की मदद करने को कहा। सरकार की ओर से मुहैया कराई जा रही सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने में आ रही बाधाओं को दूर करने पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष चित्रकूट चंद्रप्रकाश खरे, प्रदेश मंत्री अशोक जाटव के साथ ही अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि हर विषम परिस्थिति में सेवा ही संगठन का आधार है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमेशा बढ़ चढ़ कर आगे रहते हैं और लोगों की मदद करते हैं। हेल्प लाइन नंबर को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि चित्रकूट जनपद में भी एक या दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाए। साथ ही एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर लोगों की मदद शुरू कर दी जाए।
राज्य मंत्री ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों की सेवा में आगे आएं। जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण जैसे कार्यक्त्रस्म चलाए जा सकते हैं।