चित्रकूट। समाजवादी पार्टी की पीडीए संवाद यात्रा बुधवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंची। सपा प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार को विफल बताया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौ साल बाद भी बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। कश्यप ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में सपा पूरे उत्तर प्रदेश में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने महंगाई और गैस की कमी का भी जिक्र किया। कश्यप ने कहा कि जनता भाजपा के झूठे वादों को समझ चुकी है। उन्होंने सपा सरकार आने पर महिलाओं और युवाओं के लिए योजनाएं तथा रोजगार के अवसर देने का वादा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।