चित्रकूट। सपा ने रविवार को ग्राम पंचायत कपसेठी की निषाद बस्ती में पीडीए की जन चौपाल लगाई। इसमें कहा कि भाजपा सरकार सामंतवादी विचारधारा वाली है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों एवं गरीबों के अधिकारों का हनन हो रहा है। योगीराज में थानों में जाति पूछकर न्याय मिलता है। थानों में एक विशेष वर्ग का 90 फीसदी कब्जा है। बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल ने कहा कि सरकार को न तो शिक्षा से, न ही रोजगार और न ही बाबा साहेब के संविधान से मतलब है। कहा कि योगीराज नहीं जंगल राज है।
छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष कुशल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में बेरोजगारों को भत्ता मिलता था। इस सरकार में ना तो बेरोजगारी भत्ता मिल रहा और ना ही बच्चियों को कन्या विद्या धन। वरिष्ठ नेता राधेश्याम यादव, टेकचंद निषाद, संतोष निषाद, नत्थू निषाद, शंकर निषाद, धर्मेंद्र निषाद, चौका निषाद, मोती भाई पटेल, राम किशोर पटेल, राममिलन विश्वकर्मा, ताजिया देवी निषाद, फूला, सुशीला, कुसमा, आरती भी मौजूद रही।