फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री समेत भाजपा नेता धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों पर जानलेवा हमला करने के विरोध में भाजपाइयों ने बुधवार को सदर तहसील परिसर में धरना दिया। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर भाजपाइयों ने बंगाल सरकार पर भाजपाइयों का उत्पीड़न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील समेत सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में धरना दिया गया। धरने पर मौजूद राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि टीएमसी शासनकाल में 140 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है और मुख्यमंत्री मौन हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद ही कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि बंगाल में टीएमसी की हिंसा के तांडव के वीभत्स दृश्य सामने आ रहे हैं। यह स्थिति चिंताजनक है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों को आग लगा रहे हैं। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी लोकतंत्र व लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करा रही है। धरने में प्रमुख रूप से जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, श्याम गुप्ता, राकेश केशरवानी, जवाहर सोनी, शैलेन्द्र सोनी, नीरज गर्ग, शिवाकान्त पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें