खोही(चित्रकूट)। जानकीकुंड में चल रहे तारा नेत्रदान यज्ञ के शताब्दी समारोह में स्थानीय व झांसी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी। गोसेवा व अन्ना प्रथा जैसे ज्वलंत विषय पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकूट न्यायालय के न्यायाधीश अमित निगम, चिकित्सालय के निदेशक डॉ. बीके जैन एवं शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन द्वारा गुरु पूजन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सद्गुरु पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में झांसी से आए हुए किशोर नाट्य मंच की नृत्य मंडली एवं लोकगीत कलाकारों ने कत्थक नृत्य एवं भगवान कृष्ण की रासलीला का नृत्य के माध्यम से सचित्र वर्णन कर सबका मन मोह लिया।