फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में बीमारी से चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में कोरोना संक्रमण तो नियंत्रित है लेकिन बारिश व गर्मी के बीच संक्रमक रोग फैल रहे हैं। 24 घंटे के अंदर तीन स्थानों पर चार लोगों की बीमारी से मौत हो गई। राजापुर थाना क्षेत्र के मलवारा गांव की उमा देवी (50) पत्नी बच्चालाल की बृहस्पतिवार की देर शाम को अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लाये लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौड़ा गांव की पुष्पा देवी (20) पत्नी बलराम की भी बृहस्पतिवार की रात को घर में तेज बुखार पेटदर्द के बाद इलाज के लिए पति ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांदा जिले के कमासिन थाना अंतर्गत बिलास गांव की तेरसिया पत्नी अखिलेश की गांव में अचानक तबियत खराब होने पर परिवार के शिवलखन ने इलाज को भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कोतवाली कर्वी अंतर्गत मुख्यालय के द्वारिकापुरी मोहल्ले के लल्लू पुत्र रामआसरे की तबियत बिगड़ने पर भतीजा सूरज जिला अस्पताल लाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें