फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आमने सामने से बाइकों की टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ। दो स्थानों पर बाइकों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बांदा जिले के सिंहपुर बिसंडा निवासी संदीप (18) व भिटारिया मऊ निवासी रज्जू (19) शनिवार की सुबह बाइक से मऊ कस्बे से गांव जा रहे थे। मैदाना गांव के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार संदीप ने हेलमेट पहना था।
उधर, कर्वी कोतवाली के कंठीपुर निवासी सोहन (30) व रामनरेश (24) बाइक से शनिवार की शाम को मुख्यालय आ रहे थे। कसहाई गांव के पास सामने से आ रहे रगौली निवासी अरविंद (40) व बड़कू (45) से टक्कर हो गई। इससे सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरविंद को डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें