फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने से टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। भैया दूज पूजन की सामग्री लेने जा रहे बाबा नाती की बाइक गांव के बाहर एक पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। जिला अस्पताल लाने के पहले ही दो की मौत हो गई। जबकि तीसरे का सतना में इलाज जारी है।
विज्ञापन

भरतकूप चौकी क्षेत्र के भीषमपुर निवासी मिथलेश यादव (25) पुत्र शिवपरसन मंगलवार की सुबह बाइक से भरतकूप से भैया दूज पूजन की सामग्री लेकर घर जा रहा था। इसी बीच पूजन सामग्री खरीदने के लिए गांव के ही चन्द्रपाल प्रजापति (65) पुत्र टिर्रा अपने नाती रामबाबू (18) पुत्र रामशरण के साथ बाइक से भरतकूप जा रहे थे। जैसे ही मुन्नी के पुरवा के समीप पुलिया के पास दोनों की बाइक पहुंची तो आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे तीनों सवार घायल हो गए। मिथलेश व चंद्रपाल पुलिया के पत्थर से टकराकर बेहोश हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चन्द्रपाल व मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। दोनोें बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। घायल रामबाबू की हालत गंभीर होने के चलते रेफर किया है। घटना से मृतक मिथलेश की पत्नी शशि रो-रोकर बेहाल है। पांच भाईयों में मृतक तीसरे नंबर का था। एक पुत्र है। खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक चन्द्रपाल भी किसानी करता था। एक पुत्र, दो पुत्री, पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें