चित्रकूट। लगातार जिले में ओवरलोडिंग वाहन गुजरने और कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने की शिकायत पर एसपी अंकित मित्तल हाईवे पर पहुंचे। इस दौरान सत्ताधारी दल के एक जनप्रतिनिधि के नाम से संचालित ओवरलोड बालू लदा डंपर पकड़ा।
इसके बाद उन्होंने कुल 114 वाहनों का चालान कराया। ओवरलोड, बिना कागजात 12 ट्रक, डंपरों व तीन दो पहिया वाहनों को सीज किया है। (संवाद)