फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 26 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाडी थाना क्षेत्र के साईंपुर मोड़ के पास सोमवार रात को वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जेब में मोबाइल व आधार कार्ड से पहचान हुई है। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के लौली टीका मऊ का मजरा अकोहला पुरवा निवासी रामू ने बताया कि उसका भाई उमेश (28) सोमवार को रिश्तेदारी में निमंत्रण कुचारम गया था। रात करीब दो बजे गांव लौटते समय साईंपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाई बाइक सहित सड़क किनारे गिर गया और पड़ा रहा। समय पर इलाज न मिलने से भाई की मौत हो गई। रामू ने बताया कि भाई बिसंडा बाजार में कंप्यूटर की दुकान खोले था।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शराब के नशे में होने की जानकारी मिली है। इस कारण मोड़ पर बाइक नियंत्रित नहीं कर पाया और किसी वाहन की टक्कर लग गई। रात में रास्ता सूनसान रहने के कारण कोई उधर से नहीं निकला, जिससे मौत हो गई। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें