फोटो-5- घटना के बाद गमगीन बैठे रैपुरा के इटवा गांव निवासी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैकी मोड़ के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन समेत चालक भाग निकला। बाइक सवार मैकेनिक लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जिसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
खोर इटवा निवासी लक्ष्मण प्रसाद (28)पुत्र रजुआ सोमवार घरेलू व अपने दुकान के लिए कुछ सामग्री लेने भौरी गांव आया था। रात को बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मैकी मोड़ के पास पहुंचा तो प्रयागराज की ओर से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक मोटर मैकेनिक था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। दो पुत्र व एक पुत्री है। मां बच्ची देवी का रोरोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी धर्मराज यादव ने बताया कि मृतक लक्ष्मण प्रसाद घटना के समय हेलमेट लगाए था लेकिन उसके शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी। मौत की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।