फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Wed, 05 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद लोग
विज्ञापन
साइकिल से गांव लौट रहे वृद्ध को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। उधर के बाद बाइक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धाता फतेहपुर निवासी ननका (60) मंगलवार को राजापुर के तीरघुमाई गांव आए थे। शाम को साइकिल से गांव वापसी के दौरान जैसे ही सरधुआ मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह साइकिल समेत छिटककर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने यूपी 100 पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने घायल वृद्ध को पीएचसी राजापुर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे मृतक के नाती मो.तासिब ने बताया कि बाबा फेरी लगाने का काम करते थे। उनके छह पुत्र हैं। उनकी पत्नी इबरतुन निशा का तीन साल पहले इंतकाल हो चुका है। परिजनों की सहमति से शव बिना पोस्टमार्टम कराए धाता भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि अभी यूपी 100 वालों ने थाने में कोई सूचना नहीं दी है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें