फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/पहाड़ी। तेज गति से जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। इसके अलावा अशोह मोड़ के पास धान लदी ट्रैक्टर की ट्राॅली पलट गई। ट्राॅली में बाइक और दो सवार दब गए। बाइक चकनाचूर हो गई। हालांकि बाइक सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहाखुर्द गांव निवासी किसान खगेश सिंह यादव (50) बृहस्पतिवार को बाइक से नाती होने पर पूजा-पाठ के लिए जारोमाफी गांव से पंडित को लेने जा रहे थे। गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर आया तो सतना मप्र की ओर जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें मानिकपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
उधर, पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास कर्वी की ओर जा रही धान लदी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के बगल से गुजर रही बाइक इसकी चपेट में आ गई। बाइक ट्राॅली के नीचे दब गई, लेकिन किसी तरह दोनों युवक छिटककर दूर जा गिरे। इससे दोनों की जान बच गई। बाइक चकनाचूर हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी रीता सिंह मयफोर्स पहुंची और जेसीबी से ट्राॅली को सीधा कराकर सड़क किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें