फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 30 Sep 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बरगढ़ थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को अरवारी मोड़ पर ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो दोस्त लहूलुहान हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी मऊ पहुंचाया। इसी बीच एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

मऊ निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि अरवारी मोड के पास वह मौजूद था इसी बीच प्रयागराज से मऊ की ओर जा रहे ट्रक की सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे।पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इसी दौरान महाराज बोझ निवासी कमलेश कोल (35) की मौत हो गई जबकि उसका साथी उसी गांव का निवासी हनुमान कोल (30) को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि सड़क से दोनों वाहन हटवा दिए गए हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें