फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 13 Dec 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। चित्रकूट मप्र व मझगवां क्षेत्र के बीच बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

झिरिया घाट केल्हौरा मझगवां निवासी गुठाली मवासी ने बताया कि उसका पुत्र बारे लाल मवासी बृहस्पतिवार को घरेलू कार्य से बाजार गया था। चित्रकूट मझगवां के बीच हिरौंदी के समीप जैसे ही वह पहुंचा तो सामने से तेज गति से आए चार पहिया वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे उसके पुत्र की मौत हो गई है। उसने बताया कि मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने ही उसे पूरी घटना व पहचान के बाद जानकारी दी है। वह हेलमेट पहने था लेकिन दुर्घटना में उसके सीने व पेट में गंभीर चोट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें