फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अन्ना मवेशियों ने रोका भागवत का काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बस स्टैंड के पास सर संघ चालक मोहन भागवत के काफिले के सामने अचानक अन्ना मवेशियों का झुंड आ गया। इससे काफिले को कुछ समय तक रुकना पड़ा। इससे सुरक्षाकर्मी परेशान हो गए।
विज्ञापन

रविवार को मोहन भागवत के प्रयागराज जाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया। नगर पालिका कर्मचारी मार्ग से अन्ना मवेशियों को हटाने के लिए टीम के साथ सड़कों पर आए। हर मुख्य चौराहे पर अन्ना मवेशियों को रोक रखा था। दोपहर 1:20 बजे काफिला शहर के बस स्टैंड के पास से ट्रैफिक चौराहे की ओर आ रहा था। अचानक कई अन्ना गोवंश सड़क पर आ गए। इससे सुरक्षा वाहनों के चालकों का संतुलन बिगड़ा, लेकिन तुरंत स्थिति संभाली। काफिले के कुछ वाहन लहराये फिर संंतुलित हो गए। यह स्थिति ट्रैफिक चौराहे और ओवरब्रिज तक रही। काफिला सकुशल गुजरा तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें