फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक गिरी, एक की मौत

Mon, 09 Feb 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरगढ़ कस्बा के पहले ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में रविवार की शाम को एक बाइक बेकाबू हो गई और पीछे बैठा युवक ट्रक के नीचे आकर कुचल गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक चालक दूसरी ओर गिरा, जिससे उसके चोट नहीं आई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के माही गांव निवासी संदीप सिंह ने बताया कि वह अपने गांव निवासी दोस्त दिनेश पटेल (28) के साथ अपनी एमपी के रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के देवरी गांव बाइक से कुछ सामान देने जा रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे बरगढ़ कस्बा के पास पहुंचते ही सामने जा रहे ईंट लदे ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो बाइक फिसल गई। इससे दिनेश ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक ने उसे कुचल दिया। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें