फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, मासूम की मौत

Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक से एक बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी में तीन घायलों में से डॉक्टर ने एक मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नाजुक हालत देख महिला को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के रम्पुरिया निवासी राज प्रजापति की पत्नी सुशीला देवी (35), बेटा गोलू (5) के साथ अपने मायके मऊ के कोपा गई थीं। वहां से सुदीप के साथ बाइक से बाजार जा रही थीं। तभी अहिरी पेट्रोल पंप के सामने बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे पत्नी, बेटा व बाइक चालक घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
वहां डॉक्टर ने जांच के बाद बेटे गोलू को मृत घोषित कर दिया। मां को प्रयागराज रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। इसलिए उसके सिर में चोट नहीं आई है। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में बाइक टकराने से हादसा हुआ है। घायल होने से बच्चे की मौत हो गई है। अन्य दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें