चित्रकूट/ मऊ। शिवरामपुर बेड़ीपुलिया के बीच स्टेशन अधीक्षक की बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। हादसे में बाइक सवार रेलवे स्टेशन अधीक्षक गिरकर घायल हो गए। स्थानीय व राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट पहने होने से उनके सिर पर चोट नहीं आई, लेकिन कंधे की हड्डी टूट गई।
घायल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि वह शिवरामपुर से कर्वी लौट रहे थे। जैसे ही संत थॉमस स्कूल के पास पहुंचे तो हाईवे के दाहिनी ओर से एक नीलगाय तेजी से आई और बाइक से टकरा गई। टक्कर से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हुए।
उधर, दूसरी घटना में मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा निवासी रोहित रविवार देर शाम मानिकपुर से अपने गांव बाइक से आरहा था जैसे ही रामनगर के पास पहुंचा तो बाइक के सामने अचानक बंदर आ गए। जिससे वह बाइक सहित गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने हेलमेट नहीं पहना था।
गर्म दूध से बालिका झुलसी
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रमाकोल निवासी दो साल की प्रीता रविवार की देर शाम घर में खेल रही थी। अचानक पैर फिसलने से वह चूल्हे में चढ़ी कढ़ाही से टकरा गई। कढ़ाही में खौलता दूध उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गई। परिजनों उसे उपचार के लिए में भर्ती कराया है। (संवाद)