फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: हाईवे पर बोलेरो व कार से टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
फोटो=13- हाइवे पर दुर्घटना के बाद धूधू कर जली बाइक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना अंतर्गत देउंधा मोड़ पर दो वाहनों की चपेट में आए बाइक सवार महिला व एक युवक की मौत हो गई। बाइक भी धू-धूकर जल गई। घटना से हाईवे पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को हाईवे पर रैपुरा थाना अंतर्गत देउंधा मोड के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रयागराज व चित्रकूट कर्वी दोनों ओर से बोलेरो व कार जा रही थी। देउंधा मोड पर सामने से तेज रफ्तार से आई बाइक की पहले बोलेरो से टक्कर हुई इसके बाद वह कार की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार महिला व पुरुष छिटककर सड़क पर गिरे। बाइक भी सड़क पर काफी दूर तक घसीटती गई इससे आग लग गई। कुछ ही देर में बाइक धूधू कर जलने लगी। इससे आसपास सैकडों लेागों की भीड जमा हो गई। हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
सूचना मिलते ही रैपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चंद्र पांडेय मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने जलती बाइक की आग बुझवाने का प्रयास किया। बाइक को सडक़ किनारे लगवाकर मार्ग संचालन कराया। इसी बीच सड़क पर पड़े दोनों को एंबुलेंस से रामनगर सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों की मौत हो चुकी थी लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों की उम्र 25 से 35 साल के बीच की है। महिला लाल रंग के कपड़े पहने थी।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने दोनों के बांधी गांव के नट के डेरा के निवासी बताया है। बांधी प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि पूछताछ व शिनाख्त कराई जा रही है। अभी तक गांव के लोग नहीं लग रहे हैं। नट के डेरा में भी फोटो लेकर पुलिस टीम शिनाख्त कराने पहुंची है। उधर मौके से बोलेरो खड़ी मिली है। इसका चालक व अन्य कोई सवारी नहीं मिली है जबकि कार मौके से चली गई है। ग्राम प्रधान व थाना प्रभारी ने दोनों की मौत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें