फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने मंगलवार सुबह बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों युवक मौसेरे भाई थे। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना राजापुर के कुसैली गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सत्यम सिंह चौहान (18) बाइक से मौसेरे भाई हर्ष सिंह (18) के साथ अपने छोटे भाई अंश सिंह (11) को जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा दिलाने मानिकपुर गया था। मंगलवार की दोपहर को अंश को स्कूल में छोड़कर दोनों बाइक से काली घाटी के पार्क में घूमने चले गए थे।
इसके बाद जैसे ही दोनों पार्क से बाहर निकले तभी कर्वी से मानिकपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस ने उनकी बाइक में मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस 108 एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंची।
विज्ञापन

जहां सत्यम सिंह को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर हर्ष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें