फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। रेलवे स्टेशन मानिक पुर में पवन एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से एक यात्री की मौत हो गई। बिहार के पूर्वी चंपारन जिले के मोहम्मदपुर गांव थाना पताही निवासी वजी अकमल (22) पुत्र परवेज आलम अपने चचेरे भाई अहसानुल्लाह के साथ मुजफ्फरपुर से पवन एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढे़ पांच ट्रेन मानिकपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वजी अकमल खाने पीने का सामान लेने के लिए ट्रेन से उतर गया। उसी दौरान ट्रेन चल दी, वजी ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया तो वह गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई ने बताया कि वजी सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें