चित्रकूट। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी रैपुरा को मारने पीटने व धमकी देने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबास चंद्र ने बताया कि लगभग दस-बारह लोग उनके कार्यालय में आए और जबरन अंदर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस मामले का वीडियो होने का भी दावा किया है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में लोढ़वारा निवासी विमल त्रिपाठी, बनकट मोड़ निवासी शिवेंद्र सिंह व दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सभी आरोपी एक प्रमुख संगठन से जुड़े हुए हैं।
पीडि़त के खाते में वापस कराए 75 हजार
चित्रकूट। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने टीम के साथ थाना मारकुंडी क्षेत्रांतर्गत केसीसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी के शिकार हुए अनूप कुमार तिवारी के खाते में पूरी धनराशि 75 हजार रुपये वापस कराए हें। पीडि़त ने धनराशि वापस पाकर पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। संवाद