फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन, अमित शाह का मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी से आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजापुर क्षेत्र में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


जिला संयोजक संजय कुमार गौतम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. आंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर देश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। डॉ. आंबेडकर हमारे समाज के मसीहा हैं। गृह मंत्री को माफी मांगते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष कुंवर सिद्धार्थ, कोमल सिंह सूर्यवंशी, बाबू लाल यादव, लक्ष्मण पटेल, भाग्यचंद सोनकर व अमरनाथ वर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें