सामाजिक विकास संस्थान ने ग्राम पंचायत खोह और कोलगदहिया के युवाओं को बेहतर भविष्य चुनने के लिए उनकी काउंसिलिंग की गई। विकलांग विवि के मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. संजय नायक तथा मनोविशेषज्ञ डा. रिंकू नायक ने यह जानकारी दी।
डा. संजय ने युवाओं को तीन युवकों की कहानी सुनाई। कहानी में बताया कि तीनों कुतुब मीनार देखने के लिए जाते हैं और जाने का रास्ता पता करने के लिए अलग-अलग तरीका अपनाते हैं।
सही निर्णय उस युवा ने लिया, जिसने स्मार्टफोन का प्रयोग किया। रिंकू नायक ने युवतियों को दीनदयाल शोध संस्थान के तहत चलाए जा रहे कोर्सों के बारे में बताया।
गांव के लोगों ने इस तरह के आयोजन की सराहना की। इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक न्यासी संजय सिंह चौहान, रमा साहू, होरीलाल, अर्चना देवी और रामप्रकाश मौजूद रहे।