फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को दिलाएं लाभ

विज्ञापन
गोष्ठी में जानकारी देतीं जिले की नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी । - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। विकासखंड मानिकपुर ग्राम पंचायत चुरेह केशरूवा में सांसद आरके सिंह पटेल व नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी की मौजूदगी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गांव के खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें सांसद ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहीं हैं। इससे संबंधित सभी विभाग अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाएं।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि नवरात्र का पर्व चल रहा है। महिलाएं भी देवी का स्वरूप हैं। महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान करें। जिले की नोडल अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की कार्य योजना संबंधित विभाग के माइक्रो प्लान के अनुसार बनाया है।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में एंटी रोमियो का भी सहयोग लें। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व जनपद नोडल अधिकारी ने विकासखंड कर्वी के ग्राम पंचायत खोही के पंचायत भवन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के उत्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम मानिकपुर संगम लाल, डीडीओ आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, खोही प्रधान सुमन त्रिपाठी व प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें