फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नहाय-खाय से शुरुआत, छठ के रंग में रंगे घाट

विज्ञापन
फोटो न- 12 सीकेटीपी 14 बाजार में डलिया खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सूर्य उपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। कार्तिक मास की इस पावन बेला में धर्मनगरी का रामघाट और शहर का पुल घाट एक बार फिर छठ मईया के गीतों से गूंजेगा। मंदाकिनी नदी के किनारे घाटों से लेकर घरों तक व्रती महिलाओं ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बाजारों में भी खासी रौनक देखी गई।
विज्ञापन

व्रती महिलाएं आज स्नान कर लौकी-भात का सात्विक भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेंगी। यह व्रत 36 घंटे के कठोर निर्जला नियम, शुद्धता और समर्पण का प्रतीक है, जिसे संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। पर्व के लिए महिलाओं ने साड़ियां, फल और मिठाई की खरीदारी की। शंकर बाजार के व्यापारी घनश्याम गुप्ता ने बताया कि बांस की छोटी डलिया 90 से 140 रुपये में बिक रही है, सबसे ज्यादा इसी की मांग है।
-
36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं
चित्रकूट। चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत आज से नहाय-खाय के साथ होगी। पहले दिन व्रती स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करेंगी। दूसरे दिन खरना में शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


नियमों का पालन कर मनाते हैं पर्व
चित्रकूट। छठ पर्व में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। सब कुछ नया और स्वच्छ होता है। मिट्टी का नया चूल्हा बनाकर प्रसाद पकाया जाता है। महिलाएं स्वयं गेहूं धोकर सुखाती हैं और उसे पिसवाकर ठेकुआ और चावल के लड्डू बनाती हैं। रंजना उपाध्याय ने बताया कि नियमों का कड़ाई से पालन कर व्रत रखा जाता है। रानी सिंह ने बताया कि आज नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत होगी, इस दिन लौकी की सब्जी, चना दाल और चावल का प्रसाद बनता है। डलिया-सूप को कच्ची हल्दी, अदरक, मूली, फल और गुड़-चावल की खीर से सजाया जाता है। संवाद
विज्ञापन

फोटो न- 12 सीकेटीपी 14 बाजार में डलिया खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें