फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बाजार रहे गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धनतेरस पर्व में जिले का बाजार दूसरे दिन भी गुलजार रहा। कस्बों में सजी बर्तन, सराफा, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक व इलेक्ट्रिकल की दुकानों पर ग्राहकों ने खरीददारी की। शुक्रवार को भीड़ कम रही। कुल मिलाकर लगभग छह करोड़ की बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस साल धनतेरस दो दिन होने से दूसरे दिन भी ग्राहक खरीदारी को दुकानों में पहुंचे। जिससे बाजार गुलजार हो गया। जिससे लगभग छह करोड़ रुपये का जिले में कारोबार रहा। बर्तनों, सोने चंादी के जेवरात, बाइक, कार व इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीदारी किया। करीब दो करोड़ रुपये के सोने चांदी के जेवरात खरीदे गए। लगभग तीन करोड़ रुपये की दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। जबकि जबकि बर्तन व इलेक्ट्रानिक उपकरणों की बिक्री एक करोड़ रुपये के आसपास रही।। किसी ने बर्तन तो किसी ने चांदी का सिक्का खरीदकर शगुन मनाया। देर रात तक बाजारों में खरीदारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें