चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप का दूसरा क्वार्टर फ ाइनल मैच कानपुर बनाम बरुआ सागर के बीच हुआ। अंतिम ओवर में दो गेंद शेष रहते बरुआ सागर ने एक विकेट से मैच जीत लिया।
सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फ ाइनल मैच कानपुर और बरुआ सागर के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। प्रधान बद्री पटेल, बीपी पटेल, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, महेंद्र अग्रवाल, बाबूलाल अहिरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया। इस दौरान प्रधान ने 21 सौ व बीपी पटेल ने एक हजार रुपये क्लब को प्रदान किया। कानपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 172 रन बनाए। बल्लेबाज समन्वय 52, शिवम 26, राहुल ने 32 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज रिंकू तीन, प्रदीप व रूपेश ने दो-दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरुआ सागर की टीम ने धुआधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में छक्का लगाकर एक विकेट से जीत दर्ज कराया है। बल्लेबाज रंजीत 43, जितेंद्र 42, रूपेश 15 और प्रदीप ने अंतिम गेंद में छक्का मारकर मैच अपने पाले में डाल लिया। जितेंद्र मैन आफ दि मैच रहे। प्रवक्ता आलोक यादव ने बताया कि आज मंगलवार को दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट दिल्ली बनाम हरियाणा के बीच होगा। अंपायर प्रेमनारायण, लोकेश, स्कोरर की भूमिका विजय भारद्वाज ने निभाई। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, आनंद पटेल, अनुज, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।